नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 69वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता खत्म, शोभित-मोनिका ने जीता भाला फेंक,विजेताओं को बांटे पुरस्कार, आदर्श-अंकित समेत कई खिलाड़ियों ने जीते इवेंट्स – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

69वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता खत्म, शोभित-मोनिका ने जीता भाला फेंक,विजेताओं को बांटे पुरस्कार, आदर्श-अंकित समेत कई खिलाड़ियों ने जीते इवेंट्स

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  पुलिस लाइन मैदान पर गुरुवार को 69वीं जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिताएं दोपहर 2:30 बजे तक चलीं। इसके बाद शाम 4 बजे तक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। तीन दिन चली प्रतियोगिता में एसपी मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
भाला फेंक में शोभित और मोनिका अव्वल

अंतिम दिन जूनियर बालक वर्ग की भाला फेंक स्पर्धा में शोभित ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में अरविंद दूसरे और हार्दिक दुबे तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-19 सीनियर बालिका वर्ग में रोशनी ने पहला, शिवानी पाल ने दूसरा और रेनिश राजपूत ने तीसरा स्थान हासिल किया।अंडर-17 बालिका भाला फेंक में मोनिका प्रथम, सोनी द्वितीय और कोमल तृतीय रहीं।

कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते खिताब

अंडर-19 वर्ग में आदर्श शर्मा ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में खिताब जीता। अंडर-14 वर्ग में अंकित ने 600 और 400 मीटर दौड़ के साथ डिस्कस थ्रो में भी पहला स्थान हासिल किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में रागिनी ने 100 और 200 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद में जीत दर्ज की। शिवांकी ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।
अनमोल ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में खिताब जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग में शोभा पाल ने 1500 और 3000 मीटर दौड़ के साथ 5000 मीटर वॉक में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में विशाल ने हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो और पोल वॉल्ट में चैंपियन बने।

शिक्षक और खिलाड़ी रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। अनुशासन समिति में प्रवक्ता सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह यादव, मंजर हुसैन और राजेंद्र प्रसाद शामिल रहे। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश वर्मा और सहसंयोजक प्रधानाचार्य रजिंदर सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]