ग्रामसभा जमीन पर पावर हाउस बना, 16 परिवार बेघर,बढ़पुर के 6 परिवारों को अब तक नहीं मिला पट्टा, DM से लगाई गुहार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र थाना मऊदरवाजा के गांव जसमई निवासी पीड़ित दिव्यांग ग्रामीण तुलसी पुत्र सुरेश चंद्र अन्य पीड़ित महिलाओं के साथ फतेहगढ़ स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे।
डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाते हुए गुरुवार को बताया कि ग्राम सभा की गाटा संख्या 709 में वह 16 परिवारों के साथ रहते थे। प्रशासन द्वारा सभी के मकान गिरवा दिए गए। उस जमीन पर पावर हाउस का निर्माण चल रहा है।
उसके बाद सभी पीड़ित परिवारों को बघार के पास एक डिसमिल जमीन दी गई। परंतु उसे जमीन पर अभी तक कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसी स्थिति में बरसात के मौसम में पीड़ित व अन्य 6 परिवारों को बहुत ही परेशानी बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ितों को पट्टे के कागजात जल्द से जल्द दिलवाए जाएं जिससे पीड़ित व अन्य ग्रामीण अपने परिवार के साथ अपना गुजर बसर कर सके। क्योंकि पीड़ित दिव्यांग है और उसके दो बच्चे हैं बताया है कि अभी तक 10 लोगों को सरकारी पट्टे दिए गए हैं।
6 लोग बकाया है उनको जल्द से जल्द पट्टा दिलवाया जाए। साथ में नन्ही देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद्र,सानू पत्नी पिंकू,जीतन पत्नी मुन्ना, हसीना पत्नी मुनीर अहमद, राम श्री पत्नी सूरजपाल मौजूद रहे।
डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर ने बताया कि सभी पीड़ितों को तहसीलदार से जांच करवाकर जल्द से जल्द पट्टा दिलवाने के आश्वासन दिया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


