निजी शीतगृह लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद, 09 अक्टूबर :- आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने जनपद के सभी निजी शीतगृह स्वामियों एवं प्रबंधकों से वर्ष 2027 के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। आवेदन www.janhit.uphorticulture.in पर किया जा सकता है। निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक अभिलेख जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर के बाद विलंब शुल्क सहित 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं होगा और संबंधित शीतगृह का लाइसेंस स्वतः निरस्त माना जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


