नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खाद्य सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

खाद्य सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  खाद्य सुरक्षा कानून एवं इससे जुड़ी प्रक्रियाओं में व्यापारियों को आ रही कठिनाइयों के समाधान की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने सोमवार को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के आह्वान पर जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अमित सेठ के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल तहसील कार्यालय पहुंचा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली के नाम संबोधित ज्ञापन नगर के उप जिलाधिकारी आशीष वर्मा के माध्यम से भेजा।

व्यापार मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुपालन में व्यापारियों को आ रही कठिनाइयों के निस्तारण की मांग उठाई। संगठन का कहना है कि खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान भी आवश्यक है, ताकि व्यापारी नियमों का पालन करते हुए अपना कारोबार सुचारु रूप से संचालित कर सकें।

प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आयोजित इस पहल के माध्यम से व्यापारियों ने संबंधित अधिकारियों तक अपनी समस्याएं पहुंचाते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष आलोक सक्सेना, मुस्तफा भाई, जिला उपाध्यक्ष लखपति बाबू सक्सेना, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, युवा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, जिला प्रचार मंत्री अनुराग राठौर, विधानसभा महामंत्री संगम शाक्य, कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, किराना अध्यक्ष अमित रस्तोगी, दीपक शर्मा, गौरव पांडेय एवं डॉ. विशाल श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]