पत्रकारों की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– तहसीलदार अभिषेक कुमार को सौंपा ज्ञापन, पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण की उठाई मांग
अमृतपुर, फर्रुखाबाद :- प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन अमृतपुर के पदाधिकारियों ने तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता, निष्पक्ष पत्रकारिता के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार अभिषेक कुमार को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के दौरान महिला पत्रकारों एवं अन्य पत्रकारों के साथ पुलिस-प्रशासन द्वारा कथित अभद्रता और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। एसोसिएशन ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में स्थानीय पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही अमृतपुर तहसील परिसर में प्रेस क्लब के निर्माण के लिए भूमि एवं भवन उपलब्ध कराने, स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सरकारी विज्ञापनों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से वितरण करने तथा पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग की गई।
पत्रकारों ने दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता देने के लिए पत्रकार कल्याण कोष गठित करने, स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों को सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित कर समुचित स्थान एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रेस की स्वतंत्रता पर किसी भी प्रकार के अनुचित दबाव व उत्पीड़न को रोकने की भी मांग की। इसके अलावा पत्रकारों को आवागमन के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा देने, उनके परिवारों एवं बच्चों को शैक्षिक सहायता उपलब्ध कराने तथा दिव्यांग पत्रकारों को जीवनयापन के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक संरक्षण सुनिश्चित करना आवश्यक है।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, प्रशांत अवस्थी, गोपाल सक्सेना, बृजकांत दीक्षित, सर्वजीत यादव, राम रहीस राठौर, निर्मल त्रिवेदी, राम मुरारी शुक्ला, अनुज कुमार सिंह, निशांत अवस्थी, सचिन शुक्ला, मोहित पाठक, शिवनीत सिंह, सुरजीत प्रताप सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


