नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शमसाबाद में भी चलने वाला है बुलडोजर! वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के दिए गए आदेश – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शमसाबाद में भी चलने वाला है बुलडोजर! वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के दिए गए आदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- शमसाबाद में जल्द ही अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ ने फर्रुखाबाद के शमसाबाद में स्थित वक्फ संपत्ति पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं। उ०प्र० शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीशान रिजवी द्वारा ज़िलाधिकारी व अपर सर्वे आयुक्त वक्फ (फर्रुखाबाद) को भेजे गए पत्र के अनुसार, शमसाबाद के बाजार मण्डी (लकड़ी मार्केट) स्थित वक्फ नवाब मो० वली खां (पंजीयन सं० I-155-167) की संपत्ति पर अवैध कब्जा और निर्माण किया गया है।
शिकायत के अनुसार, मो० आमिर अंसारी पुत्र आमिर अंसारी द्वारा बोर्ड की अनुमति के बिना उक्त वक्फ संपत्ति पर अवैध रूप से दुकान का निर्माण करवाकर लिन्टर डाल लिया गया है और शटर लगा लिया गया है। बोर्ड का कहना है कि इस अवैध निर्माण के कारण वक्फ को भारी वित्तीय हानि उठानी पड़ी है और इस अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण किया जाना आवश्यक है। इस मामले में शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड ने ज़िलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वह नियमानुसार संबंधित अधिकारियों को इस अवैध निर्माण को ढहाने के लिए निर्देशित करें, जिससे वक्फ संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा पुलिस अधीक्षक (फर्रुखाबाद), जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, तथा अधिशासी अधिकारी (नगर पंचायत, शमसाबाद) को भी प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने और स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड के इस सख्त रुख के बाद अब शमसाबाद क्षेत्र में प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]