कायमगंज में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- तहसील कायमगंज स्थित एल.वाई. डिग्री कॉलेज में दिनांक 27 अक्टूबर 2026 से जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आज उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी, कायमगंज एवं जिला जनगणना प्रभारी अधिकारी द्वारा कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड एवं AHL सामग्री वितरित की गई। प्रथम सत्र में कुल 450 प्रगणक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से कुछ कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड एवं AHL सामग्री वितरित की जा चुकी है तथा शेष कार्मिकों को अगले दिन वितरित की जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को जनगणना-2027 की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सारिणी एवं कार्यों के सुचारु संचालन के संबंध में जानकारी दी जा रही है। जनगणना कार्य की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण गंभीरतापूर्वक प्राप्त करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
जनगणना-2027 की प्रमुख तिथियाँ
स्व-गणना (Self Enumeration): 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक।
जनसंख्या गणना (Population Enumeration): 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक।
पुनरीक्षण चरण (Revisional Round): 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक।
संदर्भ तिथि (Reference Date): 05 जनवरी 2027 को रात्रि 12:00 बजे (00:00 Hrs)।
जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है। इसके सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता, समयबद्ध कार्यवाही तथा सटीक आँकड़ों का संकलन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



