नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सौरभ भारद्वाज और आतिशी बनेंगे AAP सरकार में मंत्री! सीएम केजरीवाल ने LG को भेजा नाम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सौरभ भारद्वाज और आतिशी बनेंगे AAP सरकार में मंत्री! सीएम केजरीवाल ने LG को भेजा नाम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नई दिल्ली :-  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल हो सकता है। विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बताया जा रहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों विधायकों का नाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजा है। दरअसल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार, केजरीवाल ने दोनों इस्तीफे स्वीकार कर राष्ट्रपति को भेजने के लिए एलजी के पास भेज दिया गया है। मनीष और सत्येंद्र के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में दो नए चेहरों को शामिल किए जाने की चर्चा है। दिल्ली सरकार में अभी मंत्रियों की संख्या घटकर 5 हो गई है।

दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पिछले कई दिनों से जेल में बंद हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं, कथित आबकारी घोटाले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया है। सिसोदिया को रविवार शाम गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने उनसे आठ घंटे तक लंबी पूछताछ की थी

मनीष सिसोदिया के पास 33 में से 18 विभाग थे। इनमें से शिक्षा, लोक निर्माण, वित्त और आबकारी विभाग अहम था। सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद उनके विभाग की जिम्मेदारी भी सिसोदिया संभाल रहे थे। जैन के पास स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण जैसे अहम विभाग थे।

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

सिसोदिया को सीबीआई हिरासत में भेजने के राउज एवेन्यू कोर्ट के निर्णय को चुनौती देते हुए दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी, लेकिन राहत नहीं मिली।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]