नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धनतेरस पर कायमगंज के बाजारों में लौटी रौनक, सोने-चांदी की दुकानों पर उमड़ी भीड़, ऑनलाइन शॉपिंग ने बिगाड़ा कपड़ा कारोबार का गणित – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

धनतेरस पर कायमगंज के बाजारों में लौटी रौनक, सोने-चांदी की दुकानों पर उमड़ी भीड़, ऑनलाइन शॉपिंग ने बिगाड़ा कपड़ा कारोबार का गणित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

–  गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों से लेकर खील-खिलौनों तक पर महंगाई की मार, कपड़ा दुकानों पर पसरा सन्नाटा; बाजार में ई-रिक्शों की आवाजाही से लगा जाम

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। धनतेरस के पर्व पर कायमगंज के बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गई, जिससे दुकानदारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। खासकर सोने-चांदी के आभूषणों और बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, खील, खिलौनों और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदार पहुंचते रहे।

हालांकि इस बार महंगाई का असर त्योहार की खरीदारी पर साफ दिखाई दिया। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों से लेकर खील, खिलौनों और अन्य पूजन सामग्री के दाम बढ़ने से ग्राहकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ी। कई लोग सामान के दाम पूछने के बाद बजट के अनुसार खरीदारी करते नजर आए।

धनतेरस पर जहां सर्राफा बाजार में रौनक रही, वहीं कपड़ा दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। कपड़ों, जूतों और खेल-खिलौनों की दुकानों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। दुकानदारों का मानना है कि ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता चलन स्थानीय बाजारों के कारोबार को प्रभावित कर रहा है। लोग घर बैठे मोबाइल से सामान मंगाना अधिक पसंद कर रहे हैं, जिसका असर परंपरागत दुकानों की बिक्री पर पड़ रहा है।

उधर, बाजार में यातायात व्यवस्था भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। नगर में प्रतिबंध के बावजूद सामान लोड किए हुए रिक्शों के प्रवेश से कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते लोगों को काफी देर तक रास्ता साफ होने का इंतजार करना पड़ा।

कुल मिलाकर धनतेरस पर कायमगंज के बाजारों में रौनक तो लौटी, लेकिन महंगाई, ऑनलाइन खरीदारी और यातायात अव्यवस्था ने व्यापारियों और ग्राहकों के सामने अलग-अलग चुनौतियां खड़ी कर दीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]