नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद: शहर की समस्याओं को लेकर सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, जसमई पुलिया से ढिलावल अंडरपास तक के मुद्दे उठाए – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

फर्रुखाबाद: शहर की समस्याओं को लेकर सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, जसमई पुलिया से ढिलावल अंडरपास तक के मुद्दे उठाए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद। शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी और पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर के नेतृत्व में पहुंचे सपा नेताओं ने शहर में जाम, खराब सड़कों, जलभराव, अधूरे निर्माण कार्य और बिजली के जर्जर तारों जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

जसमई दरवाजा पुलिया और ढिलावल अंडरपास का मुद्दा उठाया

ज्ञापन में कहा गया कि जसमई दरवाजा स्थित पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन तक फंस जाते हैं, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सपाइयों ने पुलिया का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की। वहीं, ढिलावल अंडरपास के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधार कराने की बात कही। उनका कहना था कि बारिश के दौरान अंडरपास में पानी भरने से हादसों का खतरा बना रहता है।

सड़क चौड़ीकरण और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

सपा नेताओं ने शहर की प्रमुख सड़कों की बदहाल स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने देवरामपुर तिराहे से जसमई दरवाजे तक तथा ढिलावल से बधार पुल तक सड़क का चौड़ीकरण कराने की मांग की। साथ ही सड़कों के किनारे बने गड्ढों को भरवाने और पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए फुटपाथ की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में नीचे लटक रहे बिजली के तारों और झुके हुए बिजली के खंभों को ठीक कराने की भी मांग की गई, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

जलभराव से निजात दिलाने के लिए नालों की निकासी का हो इंतजाम

ज्ञापन में बारिश के मौसम में शहर में होने वाले जलभराव की समस्या को भी गंभीरता से उठाया गया। नेताओं ने मांग की कि शहर के प्रमुख नालों को चिह्नित कर उनकी नियमित सफाई कराई जाए तथा जल निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे बारिश के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

इस दौरान पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर, सुभाष चंद्र, शशांक सक्सेना, देवेंद्र सिंह यादव, यूनिस अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]