भाजपा विकास, कानून व्यवस्था और रामराज्य के लिए प्रतिबद्ध – मुकेश राजपूत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– मूर्ति चोरी करने वाले चंदा चोरी की कर रहे चिंता
– 2027 में भी बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार
फर्रुखाबाद :- समाजवादी पार्टी के लोगों को एम एल सी के चुनाव परिणामों से उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि एम एल सी के चुनाव नितांत व्यक्तिगत और जुगाड़ व जोड़ तोड़ वाले चुनाव होते हैं।अगले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी और योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे तथा राम राज्य को और मजबूत करेंगे।यह बात सांसद मुकेश राजपूत ने अपने आई टी आई चौराहा स्थित निवास पर पत्रकार वार्ता में कही।
सांसद श्री राजपूत ने कहा कि जब चार जिला पंचायतसदस्यों में से 14 जिला पंचायत सदस्य बनाकर चुनाव जीता जा सकता है तो एम एल सी के चुनाव में अगर सपा ने पांच सीटें प्राप्त कर भी लीं तो कोई बड़ी बात नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में रामराज्य की स्थापना हुई है चारों तरफ विकास का वातावरण है, भय का वातावरण समाप्त हुआ है। समाजवादी पार्टी की सरकार में हर तरफ माफिया का राज्य दिखाई देता था आज हर तरफ कानून का राज दिखाई देता है।सांसद ने कहा कि मूर्ति चोरी करने वाले चंदा चोरी की चिंता कर रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री मोदी चुराकर विदेश भेजी गई मूर्तियों को वापस लाने के प्रयास में लगे हुए हैं और हम सब की आस्था को और भी अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि शीघ्र ही गंगा व रामगंगा के पुलों के अलावा तीन अन्य पुलों का निर्माण भी शुरू होगा जो स्वीकृत हो चुके हैं और जल्द ही देवरामपुर क्रॉसिंग पर रेलवेओवर ब्रिज का कार्य भी प्रारंभ होगा।उन्होंने जनसाधारण को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिजली विभाग को थोड़ा और भी सक्रिय होना होगा, इसके अलावा पुलिस विभाग भी त्यौहार पर ऐसी व्यवस्था करें ताकि आम नागरिकों को शांति से त्योहार मनाने का मौका मिल सके उन्होंने आगे कहा कि चेकिंग के नाम पर नागरिकों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए चेकिंग मना नहीं है लेकिन चेकिंग की आड़ में उत्पीड़न नहीं होना चाहिए उन्होंने कहा की जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए से भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीबी को कम किया गया है हजारों के तादाद में परिवार गरीबी की रेखा से ऊपर उठे हैं। उन्होंने कहा कि ला एंड आर्डर, विकास और रामराज्य के उद्देश्य को भाजपा साधने में लगी है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा भी मौजूद रहे और पार्टी की आगामी रणनीति तथा कार्यक्रमों पर अपने विचार व्यक्त किये।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा




