नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीपावली की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चली गोली; युवक घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दीपावली की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चली गोली; युवक घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  शहर के खटकपुरा जर्दा गेट स्थित बक्सा वाली गली में दीपावली की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान तमंचे से चली गोली लगने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला गणेश प्रसाद निवासी अभिषेक सैनी (25) पुत्र शैलेंद्र सैनी दीपावली की रात अपने एक दोस्त के घर मिठाई देने गए थे। वहां से वह अपने पैतृक घर बूरावाली गली की ओर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ दिन पहले हुए विवाद की रंजिश को लेकर
कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी बीच एक पक्ष के कुछ अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी
दौरान एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी, जो अभिषेक के पैर में जा लगी।गोली लगते ही अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें रात करीब 11:30 बजे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी जुटाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]