व्यापारी नेता अजय गुप्ता ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- प्रकाश, उल्लास एवं खुशियों के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर व्यापारी नेता अजय गुप्ता ने समस्त क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, ग्राहकों एवं शुभचिंतकों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में अजय गुप्ता ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भाव का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। व्यापारियों का कारोबार निरंतर उन्नति करे तथा हर परिवार में खुशियों का दीप प्रज्वलित हो।
अजय गुप्ता ने सभी से दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द, प्रेम और उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए पुनः सभी को दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space




