नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रकाशोत्सव दीपावली पर संजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षित और नशामुक्त दीपावली मनाने की अपील – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्रकाशोत्सव दीपावली पर संजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षित और नशामुक्त दीपावली मनाने की अपील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद। प्रकाश, खुशियों और आपसी सौहार्द के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में संजय शर्मा ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ इस पावन पर्व को मनाएं।

उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर बच्चे उत्साह में आतिशबाजी करते हैं, ऐसे में माता-पिता उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें। पटाखे हमेशा बड़ों की निगरानी में खुले और सुरक्षित स्थान पर चलाएं। ज्वलनशील पदार्थों से दूरी रखें और आग से बचाव के सभी जरूरी इंतजाम करें, ताकि खुशियों का यह त्योहार किसी दुर्घटना का कारण न बने।

संजय शर्मा ने पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहारों पर जब पूरा परिवार खुशियां मना रहा होता है, तब पुलिसकर्मी आमजन की सुरक्षा के लिए अपने घर-परिवार से दूर रहकर कर्तव्य निभाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अपील की कि बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें, जिससे आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।

उन्होंने समाज के लोगों से नशामुक्त दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहकर परिवार के साथ खुशियां बांटें। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करता है। त्योहार का वास्तविक आनंद अपनों के साथ सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में ही है।

अंत में संजय शर्मा ने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक घर में सुख-समृद्धि का वास हो, जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचे और हमारा समाज सुरक्षित, स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त बने।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]