नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , DM ने किया कोल्ड स्टोरेज का औचक निरीक्षण – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

DM ने किया कोल्ड स्टोरेज का औचक निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखबाद :-  जिला अधिकारी  संजय कुमार सिंह ने समृद्धि कोल्ड स्टोरेज कनकापुर एवं पीके कोल्ड स्टोरेज ग्राम गांधी ब्लॉक राजेपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समृद्धि कोल्ड स्टोरेज में देखा कि बोर्ड पर कितने वजन पर कितना भाड़ा लिया जा रहा है और भंडारण क्षमता एवम क्षमता के सापेक्ष भंडारण स्थिति आदि क्या है को प्रदर्शित नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वयं प्रत्येक चेंबर का निरीक्षण कर भंडारण स्थिति का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कोल्ड स्टोरेज में 20- 25 ट्रैक्टर ट्रॉली आलू से भरे हुए पाए गए। देखा गया कि श्रमिकों की कमी के कारण आलू उतारने में समस्या हो रही है और लगभग 11:00 बजे से किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर कोल्ड स्टोरेज में खड़े हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कोल्ड स्टोरेज मालिक को फटकार लगाई एवं आवश्यकतानुसार मजदूर बढ़ाकर प्रत्येक आने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली को 2 घंटे के अंदर खाली कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लगभग 4 पैकेट का वजन कराया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, उप निदेशक कृषि एवं तहसीलदार अमृतपुर उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]