नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवती की गोली लगने से हालत गंभीर,पुलिस मौके पर पहुंची – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

युवती की गोली लगने से हालत गंभीर,पुलिस मौके पर पहुंची

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद/फर्रुखाबाद :-  थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी देवकी पुत्री कुंवरपाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि हंसमुखी शाम लगभग 7:30 बजे मेरे साथ खेत से आई थी। घर पर हंसमुखी के साथ भाभी पिंकी एवं छोटी बहन प्रेमलता मौजूद थी। हंसमुखी अंदर कमरे में रखे अवैध तमंचा 315 बोर से छेड़छाड़ की। जिससे अचानक गोली चल गई और हंसमुखी के पेट में लग गई। हंसमुखी के पिता कुंवर पाल एवं माता राजकुमारी उसे बिना किसी सूचना दिए अस्पताल ले गए। हंसमुखी के साथ किसी ने कोई घटना नहीं की। उससे खुद ही गोली चल गई। हमने घर में रखा एक खोखा कारतूस बरामद करा दिया है। हम उक्त घटना में कोई भी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। गोली लगने से घायल युवती जिला मुख्यालय निजी अस्पताल में भर्ती है। वही बहनों की मानें तो युवती की तीन माह बाद छिमरामऊ में शादी तय है।घटना की सूचना पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम, थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी मय पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। वहीं पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने घर पहुंचकर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं पूरे मामले की तहरीर और कुंवरपाल की छोटी बेटी देवकी ने दी है।

रिपोर्टर :-  महेश वर्मा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]