नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कासगंज में युवती को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, दहशत में परिवार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कासगंज में युवती को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, दहशत में परिवार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कासगंज :-  सोरों क्षेत्र के एक गांव से पड़ोसी गांव का युवक रात में युवती को बाइक पर जबरन बिठाकर अपने घर ले गया। वहां अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे उसके गांव में छोड़ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सोरों क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती विगत शुक्रवार की रात घर में अकेली थी। उसके पिता पशुओं से खेत को रखाने गए थे और मां मायके।
युवती रात को शौच के लिए घर से पीछे खेत में गई थी। वह लौट रही थी तभी पड़ोसी गांव का युवक बाइक लेकर वहां पहुंच गया। उसके साथ एक युवक और था। दोनों ने मिलकर युवती को जबरन बाइक पर बैठा लिया और उसे बाइक चला रहा युवक अपने घर ले गया। वहां दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए उसे बाइक से गांव के पास छोड़ गया। युवती ने सुबह अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन शनिवार को तो पशोपेश में रहे, मगर रविवार को पिता ने कोतवाली सोरों पहुंचकर बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट में मुख्य आरोपित अनिल के साथ संतोष व वीरेश को नामजद किया गया। तीनों एक ही गांव के हैं। इसके बाद पुलिस ने युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद आरोपितों की तलाश में दबिश दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपित भी हाथ लग गया है। दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]