नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी ने निकाली हिंदू नव संवत पर शोभा यात्रा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी ने निकाली हिंदू नव संवत पर शोभा यात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद /फर्रुखाबाद  :-   विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी एवं भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शमशाबाद कस्बे के चौमुखी महादेव मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ हुई जो कस्बे के मोहल्ला चौहट्टा गुम टी टोला सावन टोला रावत टोला प्रधानी या टोला हरिया निया टोला बाजार कला बाजार मंडी सब्जी मंडी पुराना मेन चौराहा गोदाम पड़ाव ब्लाक रोड चौराहा पुराना बस स्टॉप थाना चौराहा मीरा दरवाजा गंगा रोड दलवीर खान चौराहा से होती हुई श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर विसर्जित हो गई इस शोभायात्रा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम का उद्घोष कर रहे थे बजरंग दल की सैकड़ों कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था शोभा यात्रा के समापन के बाद मौजूद सभी लोगों ने पवन पुत्र हनुमान की आरती उतार कर विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा आरती गाई। शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था कायमगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम खान स्वयं देख रहे थे तथा कड़ी निगरानी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी कर रहे थे उनकी पूरे जुलूस पर कड़ी नजर रही कहीं पर भी कोई भी अराजक तत्व शोभायात्रा में गड़बड़ी न करने पाए और शोभायात्रा में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो शोभायात्रा में महिलाओं की अगुवाई को देखकर थाना अध्यक्ष श्री भाटी ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया था शोभा यात्रा पुलिस की कड़ी चौकसी एवं देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई शोभायात्रा की अगुवाई महिलाओं में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी बीना शुक्ला आरती राजपूत पूजा निर्मला देवी आदि उस उम्र की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हेमचंद राजपूत पीयूष त्रिपाठी सचिन शुक्ला अतुल राजपूत श्रीनिवास चतुर्वेदी सोनू शर्मा सुदीप राजपूत प्रवीण यादव मनोज चतुर्वेदी आदि हिंदू वादी नेता कर रहे थे इस शोभायात्रा को देखने के लिए महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी कस्बे वासियों ने इस शोभायात्रा का जगह-जगह रोककर फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया शोभायात्रा के साथ चल रहे पवन पुत्र हनुमान लोगों में जन चर्चा के केंद्र बिंदु बनी रहे।शोभायात्रा में रवि राजपूत अंकित सक्सेना उपासना सनी यादव सचिन कुमार विशाल आकाश सुरजीत राजपूत अवनीश श्रीवास्तव पंकज कुमार रविंद्र राजपूत अविनाश कुमार कांति देवी शिवांगी शिवानी निशा प्रियंका आरती शालिनी हर्षित चतुर्वेदी अभिषेक शाक्य करण पाल आदि मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]