नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद वायरल खुशबू सुंदर का ट्वीट, कांग्रेस ने साधा निशाना – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद वायरल खुशबू सुंदर का ट्वीट, कांग्रेस ने साधा निशाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नई दिल्ली :-  कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसे लेकर लोकसभा सचिवालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया। इससे पहले, गुरुवार को गुजरात के सूरत की एक अदालत ने राहुल को 2 साल जेल की सजा सुनाई थी। अब जब राहुल की संसद सदस्यता रद्द हो गई है, तो भाजपा नेता खुशबू सुंदर का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। दरअसल खुशबू सुंदर का यह ट्वीट 2018 का है, जब वह कांग्रेस में थीं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था- यहां मोदी वहां मोदी जहां देखो मोदी… लेकिन यह क्या?? हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है… मोदी मतलब भ्रष्टाचार… चलिए मोदी का मतलब भ्रष्टाचार कर देते हैं। अभिनेता से नेता बनी खुशबू सुंदर के इसी ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने सवाल किया है कि क्या अब पूर्णेश मोदी खुशबू सुंदर के खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे? बता दें, खुशबू महिला आयोग की सदस्य हैं।इससे पहले, राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर खुशबू सुंदर ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- मनमोहन सिंह 2013 में पारित सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक अध्यादेश लाना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी ने उसे फाड़ दिया। यह विडंबना ही है कि उनकी सदस्यता आज उसी फैसले से गई है।बता दें, 2019 में कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था- सभी मोदी चोर क्यों होते हैं। इसी भाषण पर उनके खिलाफ गुजरात भाजपा के नेता पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस दायर किया था, जिस पर सुनवाई करते हुए सूरत की एक अदालत ने उन्हें 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, उन्हें तुरंत जमानत भी मिल गई थी। राहुल के पास अब सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिन का समय है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]