नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामनवमी पर निकली शोभायात्रा जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रामनवमी पर निकली शोभायात्रा जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद/फर्रुखाबाद :-  नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन रामनवमी पर्व पर हिंदू जागरण मंच के बैनर तले शमसाबाद में निकाली गई राम दरबार भारत माता की भव्य शोभा यात्रा। इस भव्य शोभा यात्रा का बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत सत्कार एवं पुष्प वर्षा कर भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए।  गुरुवार को नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन रामनवमी के दिन हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में आरंभ की गई राम दरबार तथा भारत माता की शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया । बैंड बाजों की धुन पर स्थान बाजार कला हनुमान मंदिर जहा पूजा अर्चना के बाद निकाला गया शोभायात्रा जिसे नगर के मुख्य मार्गो से निकाला गया इस शोभा यात्रा का बड़ी संख्या में लोगों ने भव्य स्वागत सत्कार कर पुष्प वर्षा की साथ ही देवताओं के स्वरूपों का माल्यार्पण कर भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से गुजरती हुई बाजार मंडी पंजाब नेशनल बैंक चौराहा सहित कई स्थानों से गुजरी जहा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार किया गया लोगों ने भव्य शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया बैंड बाजे की धुन पर जहां एक ओर शोभायात्रा आगे बढ़ रही थी वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे दोनों तरफ इंतजार करने वाले लोग पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार कर रहे थे कुछ लोग बैंड बाजे की धुन पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे तो कुछ लोग भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगा रहे थे शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी द्वारा संभाली जा रही थी शोभायात्रा में शिवानी गौतम प्रदेश संयोजक जिला संयोजक प्रदीप भारद्वाज आशीष कुमार उर्फ भानु जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना कायमगंज सुरजीत आदि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे शोभायात्रा में राम दरबार तथा भारत माता की झांकी की शोभायात्रा निकाली गई जिस समय शोभायात्रा थाना चौराहे पर पहुंची तो पूर्व चेयरमैन एब भाजपा नेता विजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना कर आरती उतारी तथा सम्मिलित होते हुए मोहल्ला बाग पहुंचे यहां से वापस हनुमान मंदिर पहुंचे जहां आरती पूजन कर शोभायात्रा का समापन किया गया बताते हैं सबसे ज्यादा शोभा यात्रा का स्वागत सत्कार मुख्य बाजार में किया गया यहां तमाम समाजसेवी जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा में देवताओं के स्वरूपों की आरती उतारकर पूजा अर्चना की साथ चल रहे आम लोगो को मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया शोभायात्रा में लोगो ने आम लोगो को एकता भाईचारे का संदेश दिया बताया गया जिस समय शोभा यात्रा निकाली जा रही थी उस समय जाति विशेष वर्ग के लोग भी साथ चल कर आम लोगों को भाईचारे तथा एकता का संदेश दे रहे थे राम दरबार तथा भारत माता की शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया लोगों ने खुशियों के माहौल में पुष्प वर्षा कर सुख शांति का संदेश दिया

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]