डायट में नवाचोर महोत्सव का आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद फर्रुखाबाद :- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रजलामई फर्रुखाबाद में नवाचार महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें फर्रुखाबाद के बिभिन्न ब्लॉकों से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया प्रतिभागियों के मूल्यांकन हेतु तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया। जिसमें श्री कमल कुमार प्रवक्ता सुश्री निधि प्रवक्ता श्रीमती मेधा प्रवक्ता थी। जिसमें प्राथमिक स्कूल गोटिया राजेपुर प्रथम स्थान तथा उच्च प्राथमिक स्कूल नरसिंहपुर कायमगंज को द्वितीय स्थान मिला तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से कंपोजिट स्कूल बदनपुर राजेपुर प्राथमिक स्कूल गढ़िया हैबतपुर शमशाबाद रहा। इस अवसर पर अर्पण शाक्य, रानी सिंह, उपासना वर्मा, पुष्प राज, सौम्या निगम, रानी वर्मा, वर्षा गौतम, कैलाश चंद्र आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

