नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, होने वाली बारिश से हो सकता है फसलों को नुकसान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, होने वाली बारिश से हो सकता है फसलों को नुकसान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लखनऊ :-    प्रदेश में अगले 24 घंटे में तेजी से मौसम बदलेगा। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के कई शहरों में तेज आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। साथ ही मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को भी अलर्ट रहने को कहा है। मार्च के जाते जाते मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। 31 मार्च को पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि 30 मार्च से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ बारिश के आसार भी बन रहे हैं। 30 मार्च को छिटपुट बारिश के बाद 31 मार्च को प्रदेश भर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की सफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।यह मौसम एक अप्रैल भी जारी रहेगा। इसके बाद मौसम दोबारा सामान्य होने लगेगा। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 35.5 डिग्री और प्रयागराज और वाराणसी में 35 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़त जारी है।सबसे कम तापमान बरेली में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में आसमान साफ रहेगा। प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]