बारिश के साथ गिरे ओले
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कानपुर :- कानपुर में काले बादल छाने के साथ तेज बारिश हुई। सिविल लाइन, सर्वोदय नगर, नबाबगंज, रावतपुर,फजलगंज, कल्याणपुर समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे। वहीं, बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
शुक्रवार को एक बार फिर इंद्र ने प्रकोप बरपाया। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों की रही सही फसल भी बर्बाद हो गई। अपनी साल भर की मेहनत चौपट हो जाने से उत्तर प्रदेश के किसानों के पास अपनी किस्मत पर रोने के सिवा कोई और चारा नहीं बचा है। सूखाग्रस्त क्षेत्र से इंद्र देवता इतना नाराज है कि अन्नदेवता को उबरने का कोई मौका नहीं देना चाहता। नवरात्र के पूर्व हुई दो दिन की बारिश व ओलावृष्टि ने पहले ही किसानों की कमर तोड़ दी थी किसान अभी संभल नहीं पाया था शुक्रवार को एक बार फिर बुंदेली किसानों पर इंद्र का कोप जबरदस्त बारिश और ओलावृष्टि के रूप में बरस पड़ा जिससे किसानों के खेत एक बार फिर लबालब हो गए। ओलावृष्टि हो जाने से किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरीके से चौपट हो गई। बताया जा रहा है कि कानपुर के साथ – साथ उत्तर प्रदेश के तमाम गांवों में तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है। तकरीबन आधा घंटे की इस बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

