तहसील दिवस में महिला नें खुद पर डाला पेट्रोल,मचा हड़कंप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- (vnewslive24) :- तहसील सदर में चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में पंहुची वृद्धा नें अधिकारियों के वार्ता के बाद खुद पर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर मौजूद होमगार्ड नें महिला को पकड़ लिया ।महिला के पेट्रोल डाल लेनें की खबर दे अधिकारियों के होश उड़ गये। महिला को पुलीस नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

तहसील सदर के कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम पिपरगाँव जनवरी बेगम पत्नी अल्लादीन नें तहसील दिवस में पंहुच कर शिकायत की। जिसमे बताया कि उसके घर के बाहर भूमि पर ग्राम प्रधान कुंतेश यादव जबरन सरकारी सड़क बनवा रहा है । जबकि उसका भूमि को लेकर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीएम गजराज सिंह से शिकायत करने के बाद महिला तहसील सभागार से बाहर निकली और शाल में लेकर आयी पेट्रोल को उसने अपने ऊपर डाल लिया। यह देखकर मौके पर मौजूद होमगार्ड प्रवेश कुमार नें महिला के हाथों से बोतल छीन ली। इसके बाद एसडीएम सदर गजराज सिंह, सीओ सिटी प्रदीप कुमार व तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय नें वृद्धा से वार्ता की। एसडीएम नें मौके पर जाकर जाँच की ।
एसडीएम सदर गजराज सिंह ने बताया की सड़क आबादी की भूमि पर बन रही थी वह खुद मौके पर गये थे। महिला के भाई आदि की आपसी सहमति से सड़क निर्माण करा दी गयी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

