नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिशुओ के विकास में अभिभावकों की अहम भूमिका – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शिशुओ के विकास में अभिभावकों की अहम भूमिका

सेवा निवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते मंचासीन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– बार्षिक पुरूस्कार वितरण समारोह

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  नई बस्ती स्थित एच.ओ. अकेडमी में बार्षिक पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि उपजिला अधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा ,विशिष्ट अतिथि हिन्दी सलाहकार समिति रेलवे बोर्ड की सदस्या सरस्वती वर्मा, प्रबंधक रजत कुमार रस्तोगी, प्रबंध समिति की सदस्या तरूणा रस्तोगी, संध्या रस्तोगी,पारूल रस्तोगी, पुनीत कुमार रस्तोगी,साहित्यकार प्रो. रामवावू मिश्र आदि उपस्थित रहे ।
प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं
अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। मौके पर बिद्यालय के बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनके लिए उन्हे पुरस्कृत
किया गया। आइडल स्टूडेंट आफ ईयर का पुरस्कार कक्षा -3 की
छात्रा – आरोही राजपूत, उन्नती सिंह, अंश शर्मा, को दिया गया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त शिक्षिकाओं क्रमशः दिव्या पाल आंचल गुप्ता, एवं गुलिस्ता परवीन को पुरूस्कृत किया गया। हाल ही में आयोजित बार्षिक परीक्षा में होनहार विद्यार्थियों को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरूस्कार दिया गया। इस मौके पर विद्यालय में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सरस्वती वर्मा ने अपने सम्भाषण में अभिवाभाकों को बच्चों के प्रति
जागरूक रहने का संदेश दिया। बार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में
कक्षा-6 के छात्र- आयुष राठौर कक्षा-8 के छात्र- आरव राठौर कक्षा-7 की छात्रा अरीशा को प्रथम स्थान मिला। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने अतिथियों को धन्यबाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषण की। इस अवसर पर अजीत शाक्य, विपिन पाठक, रीता शर्मा, साकेत मिश्रा, अनिल यादव, अंकित मिश्रा, दिव्या पाल, आस्मी खान, आंचल
गुप्ता, अवंतिका दुबे, कशिश शुक्ला, कविता राठौर हितेश मिश्रा, सर्वेश सिंह सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]