नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पवन पुत्र का जन्मोत्सव भक्ति भाव एवं बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पवन पुत्र का जन्मोत्सव भक्ति भाव एवं बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर क्षेत्र के बाजार कला में स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को किन्नर समाज के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

नगर क्षेत्र के मोहल्ला बाजार कला में स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को पवन पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव भक्ति भाव एवं बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । वहीं किन्नर समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा भंडारे का आयोजन करके श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया । भंडारे का शुभारंभ सुबह से शुरुआत जो दोपहर से शाम तक चला कार्यक्रम में किन्नर मंजू भाई के नेतृत्व में चला । कार्यक्रम में हिना मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान जी के मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था तथा रंग बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया था। बिजली की रोशनी से मंदिर जगमगा रहा था श्रद्धालुओं ने भगवान पवन पुत्र हनुमान जी की आरती उतार कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की इस दौरान श्रृंगार पूजा का भी आयोजन किया गया तथा दोपहर में सुंदरकांड का पाठ भी किया गया । श्रद्धालुओं ने पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि की कामनाएं की इस दौरान कस्बा क्षेत्र के मुख्य मार्गो को डेकोरेशन की किरणों से भव्य रूप से सजाया गया तथा लाल भगवाधारी पताकाएं लगाई गई पूरा नगर भगवामय हो गया।
इस दौरान बाहर से आए हुए कलाकारों ने भी पवन पुत्र हनुमान का अपने भजनों के द्वारा गुणगान किया तथा श्रृंगार पूजा से पूर्व 56 भोग भी लगाया गया जो देखते ही बनता था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]