तम्बाकू छनाई से हो रही परेशानी, नहीं लगा है कोई प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भारतीय कृषक एसोसिएशन की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज कायमगंज स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रताप सिंह गंगवार की अध्यक्षता में हुई।जिसका संचालन प्रांतीय महासचिव मुन्नालाल सक्सेना ने किया।पंचायत में सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिया गया
डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रुप समझा जाता है। पर कायमगंज के चिकित्सक चेंबर से बाहर निकलकर मरीजों की जांच नहीं करते। जिससे मरीजों को सही उपचार नहीं मिलता। वहीं कायमगंज के सरकारी अस्पताल के चिकित्सक मरीजों की सही जांच कर पर्याप्त दवा लिखते। प्राईवेट चिकित्सकों की डिस्पेंसरी की जांच कर इन्हें दंडित करें। वहीं फर्जी अस्पतालों को चिन्हित किया जाए।
कस्बा कायमगंज में तंबाकू उद्योगपति आम जनमानस की मौत के सौदागर बने हैं। गोदामों में तम्बाकू की छनाई से कायमगंज की हवा जहरीली हो गई है। इनके पास प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई संयंत्र नहीं है।लोग खांसी,टीबी, कैंसर और सांस के मरीज हो रहे हैं।जांच कर तत्काल ऐसे गोदाम मालिकों पर कार्यवाही की जाए। तम्बाकू की डस्ट जानलेवा है।तहसील कायमगंज के अंतर्गत गंगा नदी के किनारे वन विभाग द्वारा किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा तहसील के लेखपालों की मिली भगत से हो रहा है। किसानों की जमीन पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण रोका जाए। बढ़ती हुई दालों की महंगाई रोकी जाए। थोक व्यापारीयों द्वारा दालों की जमाखोरी, कालाबाजारी की जा रही है। तत्काल कार्रवाई की जाए। शमसाबाद फीडर से सुबह से शाम छह बजे तक किसानों को सिंचाई के लिए बिजली दी जाए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में सरकारी आवासों से अवैध कब्जा हटवाया जावे और नवीन तैनाती वाले डाक्टरों को आवास सुलभ कराया जावे। बिजली का 13 किलोवाट का कनेक्शन है उसको बढ़ाकर 20 किलोवाट की क्षमता की जावे।
उपरोक्त वर्णित मांगों पर यदि कार्यवाही नहीं होती है तो 4 जून के बाद किसी भी समय भारतीय कृषक एसोसिएशन धरना प्रदर्शन करेगी।पंचायत में प्रदेश संगठन सचिव प्रताप सिंह गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश शुक्ला,प्रांतीय महासचिव मुन्नालाल सक्सेना, जिला प्रभारी रागिब हुसैन खां, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुमार, कानपुर मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह, तहसील सचिव महिपाल सिंह राजपूत,नगर अध्यक्ष जसवंत सिंह,तहसील अध्यक्ष विजय शाक्य,ब्लाक अध्यक्ष श्योराज शाक्य,अनुज, कुलवंत, रक्षपाल,आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

