युवक की धारदार हथियार से हत्या, पिता का शव खेत में मिला
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद / फर्रूखाबाद (vnewslive 24) :- छत पर सो रहे पुत्र की धारदार हथियार से व गला दबाकर हत्या कर दी गयी जबकि उसके पिता का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस नें दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के ग्राम सहरैया निवासी 50 वर्षीय रामनिवास का शव घर निकट की खेतों में पड़ा मिला। ग्रामीण उसके शव को घर लेकर आये और उसके इकलौते पुत्र 21 वर्षीय कुलदीप उर्फ बंटी की तलाश की। बंटी का शव घर की छत पर खून से लथपथ पड़ा था । उसके शरीर पर धारदार हथियार की चोटों के निशान थे। जबकि गर्दन पर गला दबानें के निशान भी नजर आये। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कुलदीप शराब पीने का आदी था और आये दिन पिता के साथ झगड़ा करता रहता था। वह रामनिवास की इकलौती औलाद था। इसी विवाद के चलते उसने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर बीते 15 दिन पूर्व आग लगा दी थी। घटना की सूचना मिलने पर एसपी विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह फिल्ड यूनिट आदि पुलिस बल मौके पर आ गया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि कुलदीप की धारदार हथियार से गला दबाकर हत्या की गयी है। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। जबकि उसके पिता राम निवास के शव पर कोई निशान नही मिले। प्रारम्भिक जाँच में पता चला है कि रामनिवास ने ही पुत्र की हत्या की और उसके बाद उसकी सदमे में मौत हो गयी। मौत की हकीकत जानने के लिए दोनों के शवो का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

