न डिग्री, न ही लाइसेंस, क्लिनिक में अवैध गर्भपात करा रही झोलाछाप महिला डॉक्टर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कायमगंज में नियम-कानून को धता बता कर धड़ल्ले से निजी क्लिनिकों का संचालन हो रहा है। कई क्लिनिक संचालकों के पास न तो डिग्री है और न ही संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया लाइसेंस। बावजूद इसके चल रहे क्लिनिकों में मरीजों का इलाज व ऑपरेशन किया जा रहा है। क्लिनिकल एस्टीबलीशमेंट एक्ट के अनुपालन को लेकर यदि कार्यवाही की जाए तो कई निजी क्लिनिकों की गड़बड़ी सामने आ जाएगी।
क्षेत्र के गांव रायपुर खास में एक महिला क्लीनिक खोले हुए है। बिना सर्जन डॉक्टर के इस क्लीनिक पर महिलाओ का अवैध गर्भपात का धंधा धड़ल्ले से किया जा रहा है। अवैध गर्भपात का मामला उस समय संज्ञान में आया जब गांव की एक निर्धन वर्ग की महिला पूजा देवी पत्नी श्याम जाटव जब इस क्लीनिक पर गई तो तथाकथित महिला चिकित्सक ने उसका गर्भपात कर दिया। जिसकी 3500 रूपया फीस ली और 1500 रूपया की दवा दी। लेकिन कुछ समय बाद महिला के खून के थक्के आने शुरू हो गए। तो महिला पुनः दिखाने गई। जिस पर तथाकथित महिला चिकित्सक रेनू ने उसे एक माह तक दवा सेवन की सलाह दी। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर दूसरी जगह दिखाने की सलाह दी। जिस पर महिला ने क्लीनिक पर जमकर खरी खोटी सुनाई। इस तरह के अवैध गर्भपात का धंधा स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते तेजी से फल फूल रहा है। सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मियों द्वारा इन अवैध क्लीनिको से मासिक तयशुदा धनराशि वसूली जाती है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

