नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निकाय और पंचायत चुनावों में भीअपने उम्मीदवार उतारेगा कश्यप समाज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

निकाय और पंचायत चुनावों में भीअपने उम्मीदवार उतारेगा कश्यप समाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- जनता जागृति सेवा संगठन के बैनर तले 17 पिछड़ी जातियों का कश्यप सम्मेलन नगर के जटवारा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सपा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए पर काम कर रही है। कई जगह हमारा समाज एससी जाति में शामिल है हमारे समाज को पूर्ण रूप से एससी में शामिल किया जाए। साथ ही जातीय गणना कराई जाए। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी।
सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद्र कश्यप ने कहा कि अब कोई भी राजनीतिक पार्टी कश्यप समाज को मात्र वोट के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। अब कश्यप समाज भी प्रदेश की राजनीति में अपनी पूरी हिस्सेदारी लेगा। वह आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले आगामी निकाय व पंचायत चुनावों में भी कश्यप समाज के युवा चुनाव मैदान में उतरेंगे और प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करेंगे। धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि संगठन ने हर क्षेत्र के युवाओं को एक विशेष जिम्मेदारी सौंप रहा है। इस समय प्रदेश के हर जिले व ब्लाक स्तर पर जनता जागृति संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। संगठन के द्वारा कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। किसी भी समाज के व्यक्ति का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का जो भी व्यक्ति जिस राजनीतिक पार्टी में काम कर रहा है उस राजनीतिक पार्टी को कश्यप समाज को अहमियत देनी ही होगी। इस अवसर पर राजपाल, प्रेमचंद्र ,रीना कश्यप, सुशील, संदीप बाथम रामकुमार, पन्नालाल, प्रशांत, प्रीती कश्यप ,सीता, रामा देवी, आशा, फूल देवी, सुखदेवी, संजेश, उमेश , डा विपुल यादव आदि मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]