नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मातमी धुनों के साथ निकाला गया मोहर्रम का जुलूस – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मातमी धुनों के साथ निकाला गया मोहर्रम का जुलूस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद

मोहर्रम पर हर तरफ हुसैन की सदाएं गूंजती रही। कायमगंज व
कंपिल नगर से मातमी धुनों के बीच ताजिए निकाले गए। देर शाम
यह ताजिए नम आंखों के बीच अकीदतमंदों ने करवला में सुपुर्दे
खाक कर दिए। मोहर्रम की यौमे आशूरा पर बुधवार को
अकीदतमंदों ने इमामबाड़ों से ताजिए उठाकर करवला की ओर धीरे- धीरे बढे। ताजिए के आगे आगे हुसैन के दीवाने मातम करते हुए चल रहे थे।
अकीदतमंद मातमी धुनों के साथ या हुसैन के नारे लगाते हुए आगे
अगला बढ़ रहे थे। कुबेरपुर, गढ़ी, कलाखेल के ताजिए पुलगालिब तिराहे पर पहुंचे। यह ताजिए जामा मस्जिद पर पहुंचे। वहां पर चिलांका मोहल्ले
का कुरैशियों का ताजिया मिला। इसके बाद इन ताजियों के साथ काजम खां का ताजिया मिला। मोहल्ला बजरिया में चिलौली पठान का ताजिया आगे आया । कुबेरपुर व चिलांका का ताजिया भी आगे आगे चला। ताजियों के आगे ढोल बजाते व करतब दिखाते हुए अकीदतमंद चल रहे थे। श्यामागेट होते हुए यह ताजिए लोहाई गली
स्थित गांजा भांग गली के पास पहुंचे। वहां जटवारा का हालों का ताजिया, बजरिया बेगराज अख्तर बीडी वालो का ताजिया मिला गांजा भांग की गली में परंपरागत कुबेरपुर व चिलांका के ताजिया के बीच आगे निकालने की होड़ में सांकेतिक नोकझोक हुई। इसके बाद चिलांका का ताजिया आगे चला। इसके आगे मंसूरी कमेटी के
ताजियादारों के ढोल बाले आगे चले। सभी ताजिए करवला तक पहुंचे। वहां नम आंखों से सभी ताजिए सुपुर्दे खाक कर दिए गए। साथ ही करवला में अताईपुर, भुडिया, कटरा, चौक, मऊरशीदाबाद, लालबाग, सैदपुर, गऊटोला के ताजिये भी पहुंचे। उन्हें करवला में दफन किया गया। वही कंपिल, रुदायन, कटिया, समाउददीनपुर,निजामुददीन में ताजिए निकाले गए वही करबला में सुपुर्दे खाक किए गए। प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, कस्बा चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी, महिला दरोगा सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]