नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साहब सही प्रमाण पत्र जारी करा दो,सचिव मना कर रहे हैं – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

साहब सही प्रमाण पत्र जारी करा दो,सचिव मना कर रहे हैं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  तीन बार गलत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बाद सचिव ने प्रमाण पत्र बनाने से किया इंकार, परेशान वृद्ध ने लगाई अधिकारीयों से सही प्रमाणपत्र बनवाए जाने की गुहार।
क्षेत्र के गांव शिवरई बरियार निवासी वृद्ध सुरेश चंद्र ने बताया कि उसके पुत्र शिवम की हत्या कर दी गई थी। 27 अप्रैल 2024 को उसका शव नगला उमेद ग्राम पंचायत नरैनामऊ में कैलाश की दुकानों के ठीक सामने सड़क पर पड़ा मिला था। पुत्र का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए सचिव हृदेश पांडेय को आवेदन दिया था। लेकिन उन्होंने लापरवाही के चलते गलत प्रमाण पत्र जारी कर दिया।दोबारा फिर आवेदन किया तो 18/05/2024 को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जिसमें नाम व घटना स्थल दोनों गलत कर दिया। तीसरी बार 20/06/2024 को जारी मृत्यु प्रमाण पत्र किया उसमें भी मौत का स्थान शिवरई बरियार दर्शाया गया है। उनसे सही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने के लिए निवेदन किया तो वह मना करने लगे हैं। परेशान होकर वृद्ध ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]