सफाई न होने गांव में पसरी गंदगी, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– गांव में कचरे से भरे पड़े है नाले-नालियां पंचायत के जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान रहे जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
कायमगंज / फर्रूखाबाद :-
क्षेत्र के ग्राम उलियापुर (नरैनामऊ)में सचिव की अनदेखी के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
क्षेत्र के ग्राम उलियापुर में सचिव की अनदेखी के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं कराए जाने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं वहीं नाले-नालियां भी जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। गंदगी से परेशान ग्रामीण कई बार सरपंच व जिम्मेदार लोगों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन साफ-सफाई पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है। गांव में गंदगी पसरी होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं और संक्रमित बीमारियां फैल रही हैं।
गौरतलब है कि प्रशासन की नजर में ग्राम पंचायत नरैनामऊ की महिला ग्राम प्रधान किरन द्वारा सचिव हृदेश पांडेय की कार्य प्रणाली को लेकर कई शिकायते की जा चुकी। जिस कारण गांव में सफाई कहीं भी दिखाई नहीं देती है। गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद भी भी सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाई नहीं होने के कारण लोगों को कचरे के ढेरों के ऊपर से होकर निकलना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति ज्यादा खराब हो गई है, क्योंकि कचरे में पानी भर जाने से दुर्गंध आती रहती है। वहीं गांव की सड़कों पर पानी भर रहा है।
कचरे से अटे पड़े हैं नाले-नालियां
पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण व कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नाला की सही से सफाई नहीं कराई गई है और न ही सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। लंबे समय से सफाई नहीं कराए जाने के कारण नाले-नालियां कचरे से अटे हुए हैं। नालियों में इतना कचरा भरा है कि पानी की निकासी नहीं हो पाती है और घरों का गंदा पानी सड़क के ऊपर होकर बहता रहता है। अब बारिश के दिनों में लोगों को और परेशानी उठानी पड़ रही है।

इनका कहना है-
ग्राम पंचायत सदस्यों का कहना है कि सचिव अपनी हठ रखते हैं वह प्रधान का कोई महत्व नहीं देते हैं। शिकायत करने पर सारी व्यवस्था बिगाड़ दी।जिस कारण गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नाले-नालियों की सफाई के लिए हम लोग कई बार से बोल चुके हैं, लेकिन अभी नाले-नालियां सही से साफ नहीं हो सके हैं।
ज्वाइंट बीडीओ मनीराम ने बताया कि प्रधान ने सचिव की शिकायत की थी जिसकी जांच चल रही है ग्रामीणों की समस्या का समाधान जल्द होगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

