एसडीएम ने कटवाए बाइको के चालान अधिवक्ताओं व कर्मचारियों में मचा हड़कंप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :-
तहसील दफ्तरों के दरवाजों व गैलरी में खड़ी पांच बाइको का एसडीएम ने कटवाया चालान, अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा जमकर की नारेबाजी।
तहसील सभागार की गैलरी व दफ्तरों के दरवाजों पर खड़ी बाइको को देख एसडीएम रविन्द्र कुमार की त्योरी चढ़ गई नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, सृजन कुमार के साथ उन्होंने कस्बा चौकी विद्यासागर तिवारी से बाइको के चालान कटवाए। जिसमें लेखपाल धर्मेंद्र की बाइक संख्या UP 76 V 8215 का पांच हजार, अधिवक्ता संजय भास्कर की बाइक UP 76 J 8913 , सरमेश कुमार की बाइक संख्या UP 76 AD 4107 , कानूनगो राघवेंद्र की बाइक संख्या UP 76 AF 9806,UP 76 AY 3532 संजय कुमार का चालान काट दिया। बाइको के चालान कटते देख अधिकता एकत्र हो गए। उन्होंने एसडीएम के विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद एसडीएम रविन्द्र कुमार अपने ऑफिस में जाकर बैठ गए। रेवन्यू बार एसोo के अध्यक्ष विशेश्वर दयाल, सचिव अवनीश गंगवार अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम से मिलकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि आपको नोटिस चस्पा कर देना था जिसके बाद यदि कोई बाइक खड़ी करता है तो वह उसकी जिम्मेदारी होगी, बाइक के लिए भी कोई स्थल चिन्हित नहीं है। जिस पर एसडीएम ने तहसील के खाली पड़े पिछले हिस्से में बाइक खड़ी किए जाने की बात कही। साथ ही कहा कि चाहे वह हमारे कर्मचारी हों या फिर अधिवक्ता जिसकी भी बाइक खड़ी हुईं, चालान निश्चित कटेगा। इस बार आपके आश्वासन पर सभी चालान वापस हो जाएंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

