नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केमिस्ट एसोशिशन ने बच्चों के साथ मनाया गुरुपर्व – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

केमिस्ट एसोशिशन ने बच्चों के साथ मनाया गुरुपर्व

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- 
गुरु पूर्णिमा के विशेष पर्व पर नगर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलांका के छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को फल नमकीन बिस्कुट एवं उपहार भेंट किए गए ।

उपहार मिलने पर खिले नौनिहालों के चेहरे

विधायक प्रतिनिधि शिल्पी गंगवार ने कहा गुरु शब्द दो अक्षरों के संयोग से बना है। ‘गु’ प्लस ‘रु’। ‘गु’ का अर्थ है अंधकार व ‘रु’ का अर्थ प्रकाश यानि जो अज्ञानता रूपी अंधकार में ज्ञान रूपी दीपक जला दे और इन्सानियत की अलख जगाए, उसे सच्चा गुरु कहा जाता है।

नही मिलता गुरु बिन ज्ञान,
गुरु फैलाता ज्ञान का प्रकाश।
बच्चों का मन कच्ची माटी समान,
कुम्हार बन गुरू देता नया आकार।।

जैसे बिन दीपक मन्दिर सूना,
वैसे बिन गुरु जीवन में अंधेरा।
जैसे बिन चाक श्यामपट्ट काला,
वैसे बिन गुरु जीवन मे निराशा।।

कार्यक्रम में नगर के केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता सुमित गुप्ता, सेवा निवृत्त अध्यापक राशिद मोहम्मद एवं स्कूल के सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की और बच्चों को उपहार भेंट किए। उपहार मिलने पर बच्चे बहुत ही उत्साहित नजर आए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]