पुलिस ने तहरीर बदलवाकर दबाब में आत्महत्या में मुकदमा दर्ज किया जो बेहद शर्मनाक – मौर्या
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार को मृतक सहेलियां के परिवार वालों से मिले उन्होंने उनके दुख की दास्तान सनी। मीडिया से रूबरू होते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा की पुलिस शुरू से ही दोनों सहेलियों की मौत को आत्महत्या मान रही थी उन्होंने षड्यंत्र के तहत पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर तहरीर बदलवा और आत्महत्या की तहरीर में मुकदमा पंजीकृत किया जो बेहद शर्मनाक है। स्थानीय पुलिस का रवैया मामले को रफा दफा करने में लगा हुआ है। पीड़ित परिवार की मांग है की घटना की सीबीआई या सीआईडी जांच कराई जाए। जिस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। दोनों लड़कियां जिनकी मौत हुई है उनके परिवार वालों को 20-20 लाख का मुआवजा दिया जाए। यह घटना 2014 बदायूं कांड जैसी ही है। अगर लड़कियों को आत्महत्या करनी होती तो वह घर पर अकेली रहती थी वहां भी कर सकती थी बाग में करने क्यों आती। पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं। अगर प्रशासन और शासन में शर्म है तो सीधे-सीधे हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

