गंगा में बहा दी भारी मात्रा में दवाईया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/ फर्रूखाबाद
क्षेत्र के ढाई घाट गंगा पर दवाइयों के जखीरे को रात के अंधेरे में गंगा में बहा दिया गया।
गंगा नदी में कई बोरी दवाई गंगा में तैरती देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचें पत्रकारों ने वहां कई फोटो कवरेज किए। सूत्रों की माने यह दवा सरकारी अस्पताल शमसाबाद के स्वास्थ्यकर्मियो द्वारा रात के अंधेरे में बहा दी गई है। यदि लोगों की बातों पर विश्वास करें तो यहां के डॉक्टर कमीशन खोरी के चलते मरीज को बाहर से महंगी दवाई लिखते हैं जिस कारण अधिकांश दवा स्टॉक में एक्सपायर होती है और बाद में उनका स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नष्ट कराया जाता है।
आपको बता दें कि विगत दिवस सरकारी अस्पताल बरौन मैं भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने छापा मारा तो भारी संख्या में वहां दवाई मिली थी ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


