अध्यक्ष के निजी सुरक्षाकर्मी ने कार्यालय में सभासद से की मारपीट,पुलिस को दी तहरीर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद / नवाबगंज :-
नगर के मुहल्ला दीनदयाल नगर (पुराना गनीपुर) निवासी पुष्पेंद्र सिंह वार्ड से सभासद है गुरुवार दोपहर बाद नगर पंचायत के बाबू ने उन्हें फोन कर कार्यालय बुलाया पुष्पेंद्र सिंह के कार्यालय पहुंचते ही कार्यालय पर मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष के नगला हीरासिंह निवासी निजी सुरक्षाकर्मी ने गाली गलौज कर पुष्पेंद्र सिंह को अपने पास बुलाया। सभासद पुष्पेंद्र सिंह ने गालीगलौज का विरोध किया। सभासद के विरोध करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष के निजी सुरक्षाकर्मी ने मारपीट कर दी। मारपीट में सभासद चोटिल हो गए। सुरक्षाकर्मी ने सभासद को दोबारा कार्यालय आने पर जान से मारने की धमकी दी। सभासद ने नगर पंचायत अध्यक्ष के इशारे पर सुरक्षाकर्मी द्वारा मारपीट करने का आरोप लगा कर पुलिस को तहरीर दी। थाने के दरोगा ग्रीश कुमार ने पुलिसबल के साथ नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच कर सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


