नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राम – भारत मिलाप देख भावविभोर हुए नगरवासी, उतारी श्रीराम दरबार की आरती – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

राम – भारत मिलाप देख भावविभोर हुए नगरवासी, उतारी श्रीराम दरबार की आरती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- रविवार की देर शाम ऐतिहासिक रामलीला का खास पल, भरत मिलाप, पुरानी गल्ला मंडी मुख्य चौराहे पर धूमधाम से संपन्न हुआ। जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का पुष्पक विमान नगर की गलियों में घूमता हुआ चौराहे पर पहुंचा, चारों भाइयों का मिलन देखकर दर्शक गदगद हो उठे। जय श्री राम के उद्घोषों के साथ वातावरण भक्तिमय गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर खुशी का इजहार किया। रामलीला कमेटी ने भगवान श्री राम, उनके चारों भाइयों और अन्य देवी-देवताओं की आरती उतारी, जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। भरत मिलाप में क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में दर्शक शामिल हुए।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली प्रभारी और उपनिरीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। यातायात को सुगम रखने के लिए पुलिस ने चौराहे पर एक तरफ की सड़क खाली करवा दी, जिससे साधनों का निकलना सुचारु बना रहा। इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अमर सिंह खटिक, पवन गुप्ता, रूपेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, गोपाल गुप्ता उर्फ अटल, डा विकास शर्मा, डा शरद गंगवार, संजय गुप्ता, अमित सेठ, राजेश अगिनहोत्री, सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम, जितेंद्र रस्तोगी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु इस खुशी के पल में शामिल हुए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]