गंधक पोटाश पाइप गन न बन जाएं प्रशासन के लिए सिर दर्द
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर में अवैध गंधक पोटास गन की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। यह गन कहीं प्रशासन के लिए सिर दर्द न बन जाएं।
दीपावली में आतिशबाजी व तेज धमाके की आवाज छोड़ने वाली गन किशोरों में अधिक लोक प्रिय हो रही है। इस प्रकार की गन से क्षेत्र में पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी है। लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। आपको बता दें कि विगत दीपावली की रात गंधक पोटाश गन से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपड़ी निवासी सरवन शाक्य का 17 वर्षीय पुत्र अरुण पड़ोसियों के साथ आतिशबाजी चला रहा था । पड़ोस के दोस्त से विवाद हो गया। जिस पर उसने गंधक पोटाश गन अरुण की तरफ करके चला दी। जिससे अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।चीख पुकार सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे और अरुण को लहुलुहान अवस्था में देखकर उसे अस्पताल पहुंचे। लोहिया ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। उस दौरान जिला प्रशासन द्वारा इस अवैध गन पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। किंतु इस समय यह अवैध गन नगर व आस पास क्षेत्र में तेजी से बिक रही हैं। इन गनों से किसी अप्रिय घटनाओं के होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।जो कहीं प्रशासन के लिए सिर दर्द न बन जाएं।
पांच सौ से डेढ़ हजार में बिक्री होती गंधक पोटाश गन
500 से लेकर डेढ़ हजार तक में अवैध कुंजी खुलेआम बेची जा रही है। यह कुंजी नल के पाइप व वाहनों के प्लंजर आदि लगाकर तैयार की जाती है। जिससे युवक अधिक मात्रा में भी गंधक पोटाश चला कर भारी आवाज उत्पन्न कर सके।
गंधक पोटाश गन से हो चुकी कई घटनायें
गंधक-पोटाश गन भर कर यह गन चलायी जाती है यह किसानों ने आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए जुगाड़ तकनीक से बनाई थी।ताकि तेज आवाज से जानवर भाग जाएं लेकिन वर्तमान में युवाओं ने इसे अपना शौक बना लिया है। वह तेज आवाज निकालने के लिए भारी मात्रा में गंधक पोटाश का इस्तेमाल करते हैं जिससे किसी अनहोनी से इंकार नहीं कर सकते है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

