मासूम से छेड़छाड़, कार्यवाही करने में कायमगंज कोतवाल उदासीन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
1- मुझे न्याय नहीं मिला तो परिवार सहित करुंगी आत्महत्या
2 – रिश्वत लेकर आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ा
3- धरने पर बैठी सभासद सहित महिलाएं, आनन – फानन में लिखी रिपोर्ट
कायमगंज / फर्रूखाबाद
नगर की एक मासूम बच्ची के साथ मोहल्ले के ही अधेड़ ने अश्लील हरकते की। शिकायत कोतवाली पुलिस से करने के बाद भी कार्यवाही में उदासीनता दिखाकर पकड़े गए आरोपी को छोड़ दिया गया। जिससे आक्रोशित महिला सभासद सहित लगभग एक दर्जन से अधिक महिलाएं कोतवाली गेट पर धरने पर बैठ गईं।
नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला सभासद स्वाती मिश्रा एक दर्जन से अधिक महिलाओं को लेकर कोतवाली गेट पर बैठ गई और नारेबाजी करने लगी उनके हाथों में न्याय नहीं मिला तो परिवार सहित आत्महत्या करूंगी स्लोगन लिखी पट्टिकाएं थीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां की इंस्पेक्टर रुपए के लालची है वह यह भी नहीं देखते कि जिन बच्चियों की हम लोग पूजा करते हैं उन बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वालों को अभय दान दे रहे हैं। इनके अंदर शर्म का पानी मर गया है।
महिला सभासद ने बताया कि मोहल्ले के राकेश चंद्र अग्रवाल ने नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। बच्ची ने घटना की पूरी जानकारी अपनी मां को दी मां ने जब पति शाम को काम से घर आया तो सारी जानकारी उसको दी। उलाहना देने पर राकेश अग्रवाल ने पीड़िता को गाली गलौज कर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने शनिवार दोपहर को कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत की पुलिस ने मासूम बच्ची से एक घंटे तक बयान दर्ज किया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी एक परिवार से ली।उसके बाद आरोपी को पकड़कर भी लाई। लेकिन रसूखदारों के दबाव में आकर उसको छोड़ दिया गया और मुकदमा भी पंजीकृत नहीं किया। धरना प्रदर्शन में मधु बाथम, रजनी ,धन देवी, फूलमती, सीता, बिट्टन देवी, सूरज देवी,सत्तो देवी , रामलली , गुड्डीदेवी सहित एक दर्जन से अधिक महिलाएं स्लोगन की पट्टिकाएं लेकर कोतवाली पर बैठ गई। इसके बाद आनन – आनन में पुलिस के हाथ पैर फूल गए। आवास में आराम कर रहे कोतवाली प्रभारी रामअवतार सादा कपड़े में ही गेट पर आए और महिलाओं से बात की।लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर डटी रहीं और डेढ़ घंटे के बाद चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

