गोली लगने से पूर्व सभासद की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद:-
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से साठ वर्षीय पूर्व सभासद व्यापारी नेता की गोली लगने से मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी व्यापारी नेता पूर्व सभासद अशोक पालीवाल की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम को मृतक अशोक पालीवाल की जेब से सुसाइड नोट मिला। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से अत्यधिक मानसिक तनाव में थे।
रविवार सुबह करीब 7 बजे, रोज की तरह उनके नौकर अनिल ने सफाई के लिए घर आने पर उन्हें आंगन में पूर्व सभासद का शव खून से लथपथ पाया। अनिल ने देखा कि अशोक पालीवाल के हाथ में अवैध तमंचा था। घबराहट में अनिल ने घटना की जानकारी तुरंत उनके भाई को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलने पर क्षेत्रधिकारी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मृतक के परिवारजन और नजदीकी लोग जैसे उनके भाई नरेश पालीवाल, सुरेश पालीवाल और भतीजे अमित आदि भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। व्यापारी नेता की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची।
जेब से मिला सुसाइड नोट
मृतक अशोक पालीवाल के शव पर फॉरेंसिक टीम जब निरीक्षण कर रही थी तो उनकी जेब से एक सुसाइड नोट निकला जिस पर लिखा था कि वह अपनी बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं । उनके शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए। उसे गंगा में विसर्जित कर दिया जाए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

