आज से शुरू होंगे राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में तैनात शिक्षक एक जनवरी से 15 फरवरी तक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बीएसए को निर्देश दिए कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व एडेड विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के आवेदन करवाएं। राज्य अध्यापक पुरस्कार की गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके तहत वे ही शिक्षक आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 15 साल की सेवा पूर्ण की हो। सेवानिवृत्त होने में पांच साल बचे हों। वे शिक्षक आवेदन नहीं करेंगे, जिनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई जांच चल रही है।
प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या 150 से कम, उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र संख्या 105 से कम व कंपोजिट विद्यालयों में छात्र संख्या 255 से कम वाले शिक्षकों को भी आवेदन से दूर रखा है। इनके आवेदनों को प्रमाण पत्र समेत 16 फरवरी से 31 मार्च तक राज्य स्तरीय चयन समिति को भेजा जाएगा।
राज्य स्तरीय चयन समिति एक से 30 अप्रैल तक भेजे गए तीन श्रेष्ठ आवेदनों को देखेगी। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करने के विशेष सचिव ने निर्देश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि जनपद में 1576 परिषदीय व 55 एडेड विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 5500 से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

