नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे – रमेश बिधूड़ी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे – रमेश बिधूड़ी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बीजेपी के पूर्व सांसद और अब कालकाजी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर दिए गए विवादास्पद बयान पर चौतरफा घिरने के बाद माफी मांगी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, किसी संदर्भ में मेरे द्वारा दिए गए बयान पर कुछ लोग गलत धारणा से राजनीतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था, लेकिन फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है, तो मैं खेद प्रकट करता हूं। सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे।

क्या कहा था?
कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि जिस तरह संगम विहार और ओखला की सड़कें बना दी हैं वैसे ही यहां की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे। बिधूड़ी के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह इसके मालिकों की असलियत है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएगे। वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी बिधूड़ी के इस बयान को महिला विरोधी बताया है। वहीं रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस के विरोध पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर ऐतराज है तो पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें। क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था।

‘प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे सड़कें’
दरअसल भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस तरह संगम विहार और ओखला की सड़कें बना दीं वैसे ही यहां की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे।

‘पहले कांग्रेस मांगे माफी’
इससे पहले भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस ने विरोध किया तो विधूड़ी ने कहा था कि मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर ऐतराज है तो पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें। क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था। विरोध के बावजूद वह अपने बयान पर कायम हैं।  रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अगर कांग्रेस को मेरे बयान से आपत्ति है तो पहले वह लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें। भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा ने कहा कि लालू यादव कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, उन्होंने हेमा मालिनी के बारे में जो कहा उसके लिए उन्हें पहले माफी मांगनी चाहिए। मैंने जो कहा, मैंने उसकी तुलना पहले कही गई बातों से की। पवन खेड़ा को पहले प्रधानमंत्री के पिता के बारे में जो कहा उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। हम उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगे जो वे इस्तेमाल करेंगे। क्या हेमा मालिनी महिला नहीं हैं?

‘यह घटिया आदमी की बदतमीजी’ 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रमेश बिधूड़ी के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत, ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएगे।
‘बिधूड़ी का बयान महिला विरोधी’
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बिधूड़ी के इस बयान को महिला विरोधी बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता दिखाता है। लेकिन जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों, और कोई सज़ा ना मिली हो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]