मई जून में ऊन की टोपी पहनने वालों को गौशाला से बदबू लगती है।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– अखिलेश यदुवंशी नहीं कंस वंशी हैं – सांसद मुकेश
– समाजवादी पार्टी सिर्फ एक परिवार की पार्टी है – रूपेश गुप्ता
– युद्ध की भांति चुनावों की तैयारी। करती है भाजपा
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के प्रथम आगमन व पार्टी सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते रहे भाजपाई, पार्टी की उपलब्धियां व एकजुटता पर काम करने की दी सीख।
भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जो लोग मई जून की तपती दोपहरी में ऊन की टोपी लगाते थे। आज उन्हीं लोगों को गौशालाओं में बदबू आती हैं।मोदी-योगी को गालियां देते हैं। हमारा मानना यह कि यह लोगों किसानों और यदुवंशियों को अपमान करते हैं। क्योंकि ग्वाला,गौवंशी एक दो नहीं सैकड़ों गाएं पाला करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपने को यदुवंशी बताते हैं पर मेरा मानना है कि जिसे गौशाला मंे बदबू आती हो वह यदुवंशी हो ही नहीं सकता वह कंस वंशी हो सकते हैं। ईश्वर उन्हें सदबुद्धि प्रदान करें। पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि संसद में भाजपा सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड कानून पास किया है वह स्वागतयोग्य है उनके सम्मान के लिए सभी कार्यकताओं को खड़े होकर सदन में जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत करना चाहिए। जिस पर कार्यकर्ताओं की तालियां सदन में गूंजने लगीं। भाजपा चुनाव की तैयारी युद्ध की भांति करती है। पिछले कार्यकाल में जनपद फर्रूखाबाद में आठ सौ सक्रिय सदस्य थे लेकिन वर्तमान में फर्रूखाबाद में सोलह सौ सक्रिय सदस्य बने हैं। जो लोग कभी भाजपा का मजाक बनाते थे आज भाजपा को देखकर उनके पैरों से जमीन खिसक रही है। पश्चिम बंगाल में जब ममता की सरकार बनी तो कई निर्दोषों को अपनी जानें गवानी पड़ी हैं। जो समाजवाद का नारा देते हैं उनकी पार्टी में सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद है वह सिर्फ एक परिवार की पार्टी हैं। जो पार्टियां कांग्रेस को विरोध करती थीं आज वह उनके साथ काम कर रही है। जनता सब देख रही है और सब जानती है। पूर्व सदस्य महिला आयोग डा0 मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान हैं यहां पद कार्यकर्ताओं के काम पर उन्हें सम्मान में मिलते हैं। भाजपा अनुशासन की पार्टी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक,जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा,रश्मी दुबे,अरूण दुबे,अमरदीप दीक्षित,डा0 विकास शर्मा,पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता,जय गंगवार,कुवरजीत,शिवबोधन मिश्रा,सुशील राजपूत,नवनीत पाल,प्रभाकर राजपूत,अशोक वर्मा,अशोक गुप्ता,अवधेश दिवाकर,गगन सक्सेना,अरूण सक्सेना,डीएस राठौर,श्रषिपाल सिसोदिया,महेन्द्र राजपूत,सुरेन्द्र कठेरिया, हिमांशु शर्मा अवनीश चतुर्वेदी,देवेन्द्र दुबे, सत्य प्रकाश वर्मा ,गुरुदेव,अमर गुप्ता, सुशील राजपूत, निशांत गुप्ता, हसनैन खान डॉ उमेश शाक्य, अनूप सक्सेना उमेश गुप्ता, विनोद गंगवार, देवेंद्र दुबे, दिनेश गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
