जीएसटी विभाग हो या कोई अराजकतत्व व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं – मोहन अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
9कायमगंज / फर्रूखाबाद
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता के नेतृत्व जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल व विनय अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को मनोनयन पत्र सौपा।
नगर के सीपी सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे जीएसटी अधिकारी हो चाहे, अराजकतत्व हो या कोई और क्योंकि इस बदलते दौर में सिर्फ व्यापार करना ही नहीं व्यापार संगठन में रहना भी आवश्यक है अन्यथा कोई ना कोई किसी न किसी वेश में आपका उत्पीड़न करता रहेगा आपको मेरी जहां भी आवश्यकता दिखाई दे मैं अपनी क्षमता से अधिक आपका साथ देने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता द्वारा बनाई गई जिला कार्यकारिणी में जिला महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी, जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, अजय गुप्ता, मंगल गंगवार ,अभय राठौर, विधानसभा अध्यक्ष श्रवण कौशल ,विधानसभा महामंत्री मनोज गुप्ता, विधानसभा कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा ,सह कोषाध्यक्ष नकुल शाक्य , युवा विधानसभा अध्यक्ष अशोक गुप्ता ,युवा विधानसभा महामंत्री आशीष सक्सेना ,युवा विधानसभा कोषाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार, किराना कमेटी अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ,महामंत्री श्यामू गुप्ता , महामंत्री अवनीश कौशल, कोषाध्यक्ष राजीव राठौर, महिला नगर अध्यक्ष बबीता वर्मा, नगर महामंत्री प्रगति तिवारी ,कोषाध्यक्ष सुषमा शाक्य , सर्राफा कमेटी नगर अध्यक्ष गौरव वर्मा, महामंत्री हर्षित गुप्ता, कोषाध्यक्ष मंजीत वर्मा, कम्पिल नगर अध्यक्ष निशांत गुप्ता, महामंत्री गगन शाक्य ,कोषाध्यक्ष प्रणव शर्मा, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष विपिन गुप्ता,महामंत्री मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवम वर्मा,कायमगंज नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ पिंटू यादव ,महामंत्री शैलेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा ,जिला मीडिया प्रभारी जेहान अहमद खान,नगर मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, जिला किराना कमेटी अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, जिला संगठन मंत्री दीपक शर्मा, जिला संयुक्त महामंत्री अनुराग कौशल ,जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा को मानोनयन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, सर्वेश गंगवार सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
