गणेश महोत्सव में कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट ने की महाआरती
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– श्रीकृष्ण-सुदामा की मनमोहक झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, जयकारों से गूंजा गणेश पंडाल
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- मोहल्ला झील में श्री श्याम जागरण कमेटी द्वारा स्थापित भव्य गणेश पंडाल में गणेश महोत्सव के दौरान विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में विशेष रूप से श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, संगम शाक्य को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी एवं प्रबंधक संगम शाक्य ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को पुष्पहार अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती की। आरती के दौरान पूरा पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। आरती के बाद भगवान श्री गणेश को लड्डू एवं हलवे का विशेष भोग अर्पित किया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
श्रीकृष्ण-सुदामा की झांकी ने मोहा मन
महाआरती के बाद भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक झांकियों का मनोहारी मंचन किया। इनमें भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के पावन मिलन पर आधारित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के जीवंत मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण और गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा। 
कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, रूपलाल वर्मा, विपिन कोहली, धर्मेंद्र, जितेंद्र, अजीत, कृष्णा श्रीवास्तव, गोल्डी श्रीवास्तव, रजत, रिंकू सहित श्री श्याम जागरण कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


