गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में गणेश महोत्सव के तहत गणपति विदाई (विसर्जन) का सिलसिला श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ शुरू हो गया है। 14 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पांच, सात एवं अन्य निर्धारित दिनों के उत्सव समापन के बाद श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को मां फूलमती देवी मंदिर से भगवान श्री गणेश की अष्टधातु की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ने पूरे नगर में भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग भगवान गणेश के दर्शन एवं शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।
वहीं नई बस्ती में स्वर्णकार समाज ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी की टीम की ओर से मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मटकी फोड़ने वाली विजेता टीम को तीन हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए कोल्ड ड्रिंक एवं ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम, अमर गुप्ता, गौरव वर्मा, अमोल सैनी, सौरभ दुबे, आदि व्यवस्था संभाले रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
गणेश महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। शोभायात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह हुए स्वागत और पुष्प वर्षा ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


