ट्रेनें ठहरी तो पड़ोसी जनपदों को भी मिलेगा लाभ, रेलवे का बढ़ेगा व्यापार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने कायमगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर डीआरएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा।
जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम के नेतृत्व में स्टेशन मास्टर को डीआरएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि कोलकाता से आगरा कैंट गाड़ी संख्या 13167 व 13168 अहमदाबाद से गोरखपुर गाड़ी संख्या 19409 कामाख्या कवि गुरु एक्सप्रेस 19615 व 19 616 आदि ट्रेनों का ठहराव कायमगंज रेलवे स्टेशन पर किया जाए। वर्तमान में इस स्टेशन से रेलवे को मासिक आय लगभग 135000 हो रही है। यदि कायमगंज में इन ट्रेनों का ठहराव होता है तो पड़ोसी जनपद एटा, कासगंज, बदायूं तथा शाहजहांपुर के व्यापारियों का आवागमन बढ़ेगा जिससे रेलवे का व्यापार बढ़ेगा साथ ही आस पास के व्यापारी व अन्य नागरिक भी खुशहाल होंगे। ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम, महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी,सह महामंत्री अनुराग कौशल, जिला सह कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल, जेहान अहमद खान, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, संगम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार, नगर मंत्री चंद्र प्रकाश ,अवनीश कौशल संयुक्त महामंत्री , राजीव राठौर, सह कोषाध्यक्ष अध्यक्ष, मनीष अरोड़ा ,किराना कमेटी अध्यक्ष हर्षित गुप्ता ,नगर महामंत्री सर्राफा कमेटी, दीपक शर्मा संगठन मंत्री, बबलू राठौर ,विशाल श्रीवास्तव , जिला संगठन मंत्री अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

