नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मांतरण कर हुआ निकाह, लड्डू बांटने पर हुई चर्चा, मामले ने पकड़ा तूल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

धर्मांतरण कर हुआ निकाह, लड्डू बांटने पर हुई चर्चा, मामले ने पकड़ा तूल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- एक समुदाय विशेष द्वारा मस्जिद में धर्मांतरण कर युवती का निकाह करने का मामला तूल पकड़ गया। जब निकाह करने वाले युवक के फूफा द्वारा गांव में लड्डू बांटे गए। गांव के युवकों द्वारा घटना की सूचना डायल 112 के साथ साथ कोतवाली पुलिस को दी गई। https://www.instagram.com/reel/DL-K0osvfVt/?igsh=NnByaWxxbnBzdHNw घटना के बाद से गांव के युवकों ने युवती को लव जिहाद से बचाने के लिए विभिन्न संगठनों से संपर्क साधा।

क्षेत्र के गांव जहानपुर में एक लव जिहाद से जुड़ा मामला उस समय तूल पकड़ गया जब गांव के ही शमशेर द्वारा गांव में लड्डू बांटे गए। गांव में चर्चा है कि शमशेर के साले के लड़का सलमान निवासी ग्वालटोली एक अन्य समुदाय की युवती को लेकर आया था और मस्जिद के मौलवी द्वारा उसका धर्मांतरण कर सलमान के साथ निकाह कराया गया है। जिसकी खुशी में लड्डू बांटे गए। लव जिहाद की जानकारी होने पर कुछ युवकों ने सूचना डायल 112 को दी। उसके बाद हल्का दरोगा को भी दी। युवक उदित चौहान ने देर रात कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की और वहां की वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की। उदित ने बताया कि पहले भी कुछ मामले हुए हैं लेकिन वह जानकारी में नहीं आ सके। लेकिन इस युवती को बचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। जब घटना की जानकारी ग्रामीणों से की तो उन्होंने बताया कि निकाह दोपहर में कराया गया है उसके बाद देर शाम को लड्डू बांटे गए।https://www.instagram.com/reel/DL-RoGMv-ho/?igsh=a3BjNHRkMDY0b2I0 मामला चर्चा में आने के बाद युवती और सलमान को कहीं भेज दिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]